SpiceJet ने यात्रियों का सामान लिए बगैर ही भरी उड़ान, असुविधा के लिए Airline ने जताया खेद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (00:48 IST)
SpiceJet flight took off without luggage of some passengers : स्पाइसजेट एयरलाइन के कई यात्रियों को बुधवार को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर उस समय असुविधा का सामना करना पड़ा जब उन्हें पता चला कि उनका सामान दिल्ली में ही छूट गया है।
 
स्पाइसजेट ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि दिल्ली में छूट गए यात्रियों के सामान को अगली उड़ानों के जरिए बागडोगरा लाया जाएगा। यह मामला उस समय सामने आया जब नोएडा निवासी एक यात्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: SpiceJet फ्लाइट के टॉयलेट में 1 घंटे तक फंसा पैसेंजर, ये हुआ हाल
राजेश कुमार ने ‘एक्स’ पर लिखा, आज दिल्ली से बागडोगरा की उड़ान एसजी8841 में हमारा सामान खो गया और गलत जगह रख दिया गया। कर्मचारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से यह उड़ान दोपहर 12.30 बजे बागडोगरा के लिए रवाना हुई थी।
 
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस प्रकरण पर कहा, स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 8841 को परिचालन कारणों से भार-वहन संबंधी बंदिशों का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ सामान को विमान से उतार दिया गया था, लेकिन इस सामान को बाद की उड़ानों के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
ALSO READ: धमकी भरे e-mail के बाद spicejet की उड़ान हुई 5 घंटे लेट, महिला यात्री हिरासत में
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षित उड़ान संचालन को सुनिश्चित करने के लिए भार-वहन संबंधी पाबंदियों का सामना करने पर विमान से कुछ सामान को उतार दिया जाता है। इसके साथ ही एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उसे ‘गहरा खेद’ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख