स्पाइसजेट के प्लेन का टायर फटा, दिल्ली से आई फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (23:07 IST)
मुंबई। स्पाइसजेट के एक विमान का टायर यहां मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद खराब पाया गया। इस टायर की हवा निकल गई थी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से आए विमान से यात्रियों को सामान्य तरीके से उतारा गया। उन्होंने विमान में सवार यात्रियों की संख्या साझा नहीं की।
 
एयरलाइन ने बयान में कहा कि 29 अगस्त, 2022 को स्पाइसजेट बी737-800 विमान ने उड़ान एसजी-8701 (दिल्ली-मुंबई) संचालित की। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित उतरा। बयान के अनुसार विमान के उतरने पर एक टायर खराब पाया गया। किसी तरह के धुएं की सूचना नहीं मिली।
 
एयरलाइन ने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के पायलट को कोई असामान्य स्थिति महसूस नहीं की। विमान को हवाई यातायात नियंत्रक की सलाह के अनुसार निर्धारित जगह पर खड़ा किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी 10 साल बाद पहुंचेंगे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर, संगठन सृजन अभियान का करेंगे आगाज

पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के 3 झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता...

रूस को चकमा देकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन हमले, 40 सैन्य विमान तबाह, 5 हवाई अड्डों पर अटैक

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

अगला लेख