Hanuman Chalisa

स्पाइडर मिसाइल का परीक्षण, सतह से हवा में कर सकती है मार...

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2017 (07:44 IST)
बालेश्वर (ओडिशा)। भारत ने कम दूरी की त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल परीक्षणों की श्रृंखला के तहत सतह से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइल ‘स्पाइडर’ का गुरुवार को परीक्षण किया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के विभिन्न मापदंडों की पुष्टि करने के लिए यह परीक्षण किया गया था। उन्होंने बताया कि ‘स्पाइडर’ कम समय में वायु में शत्रु पर हमला करने के लिए बनाई गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। यह इसराइल से ली गई मिसाइल प्रणाली है।
 
कम ऊंचाई में इसकी मारक क्षमता 15 किलोमीटर तक है। हालांकि यह भारत में निर्मित सतह से हवा में मार करने में सक्षम ‘आकाश’ मिसाइल से छोटी है। आकाश की मारक क्षमता 25 किलोमीटर है। सूत्रों ने बताया कि चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच कॉम्प्लेक्स-3 से मोबाइल लॉन्चर के जरिए स्पाइडर का परीक्षण किया गया और इसने चालकरहित विमान को लक्षित किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख