ऐतिहासिक रहा फैसला, दोनों समुदायों को मिली राहत : श्रीश्री रविशंकर

Webdunia
शनिवार, 9 नवंबर 2019 (16:38 IST)
नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को शनिवार को 'ऐतिहासिक' बताया और कहा कि इससे हिंदू तथा मुस्लिम समुदायों के सदस्यों को 'खुशी तथा राहत' मिली है।

रविशंकर उच्चतम न्यायलय द्वारा इस विवाद के मैत्रीपूर्ण हल के लिए पहले नियुक्त की गई मध्यस्थता समिति का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि वे उच्चतम न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं और लंबे समय से चल रहा मामला आखिरकार एक निष्कर्ष पर पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध किया।

उन्होंने ट्वीट किया, मैं तहे दिल से माननीय उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करता हूं। इससे दोनों समुदाय के लोगों को खुशी और लंबे समय से चल रहे विवाद से राहत मिली है। योगगुरु रामदेव ने भी उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की और कहा कि हमें दुनिया के सामने एकता की नजीर पेश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, हिंदू भाइयों को मस्जिद के निर्माण में मुस्लिम भाइयों की मदद करके एक नजीर पेश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई जश्न न मनाया जाए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन के सह प्रभारी दिवंगत अशोक सिंघल को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, जीत की इस घड़ी में अशोक सिंघल को याद किया जाए। नमो सरकार को उनके लिए फौरन 'भारत रत्न' की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, जब भगवान राम चाहते थे, तभी मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए हरी झंडी दिखाई जा रही है। जय श्री राम।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख