Hanuman Chalisa

एसएसबी ने पकड़ी 35 करोड़ की 600 वर्ष पुरानी मूर्ति

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2017 (19:32 IST)
नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पश्चिम बंगाल में कस्टम अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक मूर्ति तस्कर को गिरफ्तार कर उससे भगवान राम और सीता की  600 साल पुरानी मूर्ति बरामद की है जिसकी बाजार में कीमत 35 करोड़ रुपए है। 
                
एसएसबी के प्रवक्ता के अनुसार, बल की पश्चिम बंगाल के बारासात स्थित 63वीं वाहिनी को सूचना मिली थी कि  राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बागडोगरा घोसपुकर रोड पर एक तस्कर बेशकीमती मूर्ति लेकर आएगा। बल के जवानों ने कस्टम अधिकारियों के साथ मिलकर उसकी घेराबंदी की तथा आरोपी फुटटू यादव को मूर्ति सहित धरदबोचा। 
                
आरोपी से आरंभिक पूछताछ में पता चला कि यह मूर्ति आठ साल पहले बिहार  के भागलपुर जिले से चोरी हुई थी। इस मूर्ति को नेपाल में बेचा जाना था जहां से ये पश्चिमी देशों में बेची जाती हैं। वहां इनकी अत्यधिक कीमत मिलती है। स्थानीय पुलिस में यह मामला दर्ज कराया गया है। 
               
एसएसबी ने गत 27 अप्रैल को भी अष्टधातु की बनी भगवान विष्णु की एक अति प्राचीन मूर्ति पकड़ी थी। एसएसबी को पिछले दस दिनों में इस तरह की दूसरी बड़ी सफलता मिली है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख