Tirupati stampede : आंध्रप्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, कई घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (22:12 IST)
Stampede at Tirupati temple :तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं। इस बीच, पुलिस द्वारा कुछ महिला श्रद्धालुओं को सीपीआर देने और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं। टीटीडी अध्यक्ष के अनुसार मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को तिरुपति जाएंगे। <

#WATCH | Andhra Pradesh: A stampede-like situation occurred at Vishnu Nivasam in Tirupati during the distribution of Vaikunta Dwara Sarva Darshan tokens. More details awaited. pic.twitter.com/vhoEYGLW2U

— ANI (@ANI) January 8, 2025 >


1.20 लाख टोकन जारी करने का हुआ था फैसला
टीटीडी ने गुरुवार से तिरुपति के 9 केंद्रों में 94 काउंटरों के माध्यम से वैकुण्ठ दर्शन टोकन जारी करने की व्यवस्था की थी। बुधवार शाम को टोकन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

वैकुंठ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ 
वैकुंठ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। अलीपिरी, श्रीनिवासम, सत्यनारायणपुरम और पद्मावतीपुरम में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण कतारों में भगदड़ मच गई।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

आनंद शर्मा बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणियां अपमानजनक और अस्वीकार्य

भारत में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB': चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक खोज!

बिहार में EPIC नंबर पर गर्माई सियासत, तेजस्वी के खिलाफ FIR की मांग, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

एयर इंडिया के 2 विमानों में गड़बड़ी की शिकायतें, एक में कॉकरोच दूसरे में तकनीकी खराबी

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से भागलपुर में पानी से भरे गड्ढे में वाहन गिरा, 5 कावड़ियों की मौत

अगला लेख