Weather Update: भीषण गर्मी का दौर शुरू, दिल्ली-NCR सहित अनेक राज्यों में चलेगी लू

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (09:27 IST)
Weather Update: नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के साथ ही हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आज धूलभरी आंधी (Dust Strom) चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-NCR सहित अनेक राज्यों में 13 मई को हीट वेव (Heatwave) चलने की आशंका है और अधिकतम तापमान (Maximum temperature) के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
 
12 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के मध्य में अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोचा' (Cyclone Mocha) 12 किमी। प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मोचा म्यांमार के सिटवे से लगभग 700 किमी दक्षिण-पश्चिम में पहुंच गया है।
 
आईएमडी ने देश के कई अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, विदर्भ और गुजरात राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक गुजरात राज्य और पश्चिम राजस्थान में 13 मई को लू चलने की उम्मीद है। गुजरात में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। वहीं 13-14 मई के दौरान पश्चिम मध्यप्रदेश और विदर्भ में लू चल सकती है। 15 और 16 मई को बिहार, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 से 16 मई के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है।
 
लहर की ऊंचाई बहुत अधिक होगी, हवाएं लगभग 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती हैं। दक्षिण कर्नाटक केरल और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। सौराष्ट्र और कच्छ, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

गाय के गोबर से अखिलेश यादव को आई दुर्गंध, भाजपा ने इस तरह साधा निशाना

Weather Update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, उत्‍तर भारत में पारा 35 के पार, जानिए देशभर का हाल

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, इस तरह दिया तीखे सवालों का जवाब

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

LIVE: कठुआ मुठभेड़ में 3 कांस्टेबल बलिदान, 3 आतंकी ढेर

अगला लेख