युद्ध से सबक लेना जरूरी, वही गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए

करगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर सीडीएस चौहान ने कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (18:05 IST)
Statement of CDS General Anil Chauhan on the anniversary of Kargil War : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान ने बृहस्पतिवार को करगिल संघर्ष में भारतीय बहादुरों की वीरता की सराहना की और कहा कि युद्ध की यादों को संजोकर रखने के अलावा, इसके बाद की स्थिति को देखना और भविष्य के लिए सही सबक लेना भी महत्वपूर्ण है।
ALSO READ: थलसेना प्रमुख जनरल द्विवेदी बोले, भारतीय सेना सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार
करगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हमें वही गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए। युद्ध और युद्ध-पद्धति बहुत ही तेजी से विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी में परिवर्तन और भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के कारण इनका चरित्र और प्रकृति तेजी से बदल रही है।
ALSO READ: CDS General अनिल चौहान बोले- अग्निवीर केवल सैनिक नहीं, राष्ट्र की संप्रभुता के हैं रक्षक
जनरल चौहान ने कहा, हमारे सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान की यादें हमारी राष्ट्रीय लोककथा का हिस्सा बननी चाहिए, जैसा कि करगिल युद्ध के साथ हुआ है। सीडीएस ने कहा कि वीरता, साहस और धैर्य की गाथा से भावी पीढ़ी के युवाओं के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले सैनिकों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि युद्ध की स्मृतियों को संजोने के अलावा इसके परिणामों पर गौर करना और भविष्य के लिए उपयोगी सबक लेना भी महत्वपूर्ण है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Big Breaking : कोलकाता कांड में CBI का बड़ा एक्शन, RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

Jharkhand : भर्ती के दौरान हुई मौतों पर विरोधाभासी आंकड़े, प्रदेश भाजपा ने किया यह दावा...

जाति जनगणना पर आया SC का फैसला, याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

REIT पर टिप्पणी से SEBI प्रमुख माधबी ने किया इनकार, बोलीं- कुछ कहूंगी तो लगेगा यह आरोप...

Caste Census पर RSS के बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन, बताया BJP और संघ क्यों कर रहे हैं विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Padma Awards के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी, 15 सितंबर तक स्वीकार की जाएगी नामांकन और सिफारिश

अनचाही कॉल पर बड़ा Action, 2.75 लाख टेलीफोन नंबर कटे, 50 फर्मों की सेवाएं बंद

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव की जरूरत पर जोर

CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

इजराइल में दु:ख का माहौल गुस्से में बदला, शासन की सबसे बड़ी चुनौती को क्या पार कर पाएंगे नेतन्याहू?

अगला लेख