Hanuman Chalisa

CM रेखा गुप्ता बोलीं- कभी न तो डरूंगी और न ही हार मानूंगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (19:19 IST)
Chief Minister Rekha Gupta News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘जनसुनवाई’ के दौरान हुए हमले के 2 दिन बाद शुक्रवार को औपचारिक तौर पर कामकाज फिर शुरू करते हुए कहा कि वह कभी न डरेंगी, न ही हारेंगी और राष्ट्रीय राजधानी के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी। रेखा गुप्ता ने यमुना पार इलाके के गांधी नगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष उनका ‘अटल संकल्प’ है। गुजरात के राजकोट निवासी राजेशभाई खिमजी ने बुधवार सुबह दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला किया था।
 
उन्होंने कहा, आपकी मुख्यमंत्री न तो डरेंगी, न थकेंगी और न ही हारेंगी। मैं आपके साथ तब तक संघर्ष करती रहूंगी जब तक दिल्ली को उसके अधिकार नहीं मिल जाते। यह मेरा अटल संकल्प है। गुजरात के राजकोट निवासी राजेशभाई खिमजी ने बुधवार सुबह दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
ALSO READ: राजेश खिमजी 5 दिन की पुलिस रिमांड में, सीएम रेखा गुप्ता पर किया था हमला
रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 10-12 वर्ष में दिल्ली पिछड़ गई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के यमुना पार क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव बजटीय सहायता का आश्वासन भी दिया और कहा कि इससे एक विकसित दिल्ली के निर्माण में मदद मिलेगी।
ALSO READ: कितने समय से रेकी कर रहा था रेखा गुप्ता का हमलावर, क्या है दिल्ली के मंत्रियों का दावा?
रेखा गुप्ता ने हमले के दो दिन बाद एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट केंद्र गांधी नगर में ‘एसोसिएशन ऑफ होलसेल गारमेंट डीलर्स’ की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेकर अपने आधिकारिक कार्यों की फिर से शुरुआत की। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय गईं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Show comments

जरूर पढ़ें

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

क्या 'त्याग' करेंगे सिद्धारमैया, पार्टी हाईकमान का फैसला मानने की कही बात

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

सभी देखें

नवीनतम

इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर देसाई पहुंचे मऊ, 1500 छात्र-छात्राओं से किया सीधा संवाद

क्या 'त्याग' करेंगे सिद्धारमैया, पार्टी हाईकमान का फैसला मानने की कही बात

कानपुर ने खो दिया अपना सादगी भरा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल नहीं रहे

SIR को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- छीन लेंगे आरक्षण और नौकरी

अनुशासित युवा ही राष्ट्र को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में हो सकता है सहभागी : CM योगी

अगला लेख