हावड़ा में लगातार दूसरे दिन भी पथराव, सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया जिम्मेदार

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (14:46 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि राम नवमी के दिन हावड़ा में हुई हिंसा के लिए भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्लान तरीके से हिंसा फैलाई गई। दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से इलाके में शांति बनाये रखने की अपील की। इस बीच हावड़ा में लगातार दूसरे दिन भी पथराव हुआ। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
बनर्जी ने कहा कि हावड़ा की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हावड़ा में हिंसा के पीछे न तो हिंदू थे और ना ही मुस्लिम थे। बजरंग दल और अन्य ऐसे संगठनों के साथ भाजपा हथियारों के साथ हुई इस हिंसा में शामिल थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन सभी लोगों की मदद करेगी जिनकी संपत्तियों को झड़पों के दौरान नुकसान पहुंचा।
 
उन्होंने कहा कि राम नवमी के जुलूस को रोका नहीं गया था। उन्होंने कहा कि रूट कैसे बदला? दूसरी तरफ, विश्व हिंदू परिषद ने रूट बदलने के आरोपों को गलत बताया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा में गुरुवार को हुई हिंसा के सिलसिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन के एक वर्ग में शिथिलता का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि संघर्ष में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
पुलिस के अनुसार, हावड़ा में राम नवमी के मौके पर दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान इलाके में कई गाड़ियों में आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। जिले के काजीपाड़ा इलाके में और आसपास शुक्रवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

अगला लेख