बुलंदशहर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, नगीना सांसद चंद्रशेखर भी थे ट्रेन में सवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 नवंबर 2024 (14:48 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि वह जिस वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, उस पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने रेल मंत्री और प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।
 
आजाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, 'आज सुबह मैं वंदेभारत ट्रेन से दिल्ली से कानपुर की यात्रा कर रहा था। सुबह सात बजकर 12 मिनट पर जैसे ही बुलंदशहर जिले के कमालपुर स्टेशन को पार किया, तभी बाहर से किसी असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंके, जिससे मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया।'
 
उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं हतप्रभ और स्तब्ध रह गया। इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हुआ है। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं और किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकतीं।
<

आज सुबह मैं वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से कानपुर की यात्रा कर रहा था। सुबह लगभग 7:12 बजे ट्रेन ने जैसे ही बुलंदशहर जिले के कमालपुर स्टेशन को पार किया, तभी बाहर से किसी असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंके, जिससे मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया। इस घटना से मैं… pic.twitter.com/jdkrJwqEKx

— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) November 3, 2024 >
आजाद ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में ऐसी घटनाओं का आंकड़ा 1503 तक पहुंच गया, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। यह आंकड़ा सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं। ट्रेन पर पथराव से न केवल संपत्ति को क्षति होती है, बल्कि यह यात्रियों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि रेलवे देश की एक अमूल्य संपत्ति है और इसका संरक्षण देश के हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। समाज में इस तरह की हरकतें न केवल असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं बल्कि हमारे देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
 
सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे पुलिस और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए तथा समाज में जागरुकता भी फैलानी चाहिए।
 
उन्होंने अभिभावकों और अध्यापकों का आह्वान करते हुए कहा कि मेरा निवेदन है कि परिवार में माता-पिता और स्कूलों में अध्यापकों के लिए बच्चों को इस विषय पर जागरूक करना जरूरी है। इससे न केवल ऐसी घटनाएं कम होंगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो पाएगी।
 
आजाद ने कहा कि हम सभी को एक जागरूक नागरिक बनना चाहिए। यह देश हमारा है, और देश की संपत्ति की सुरक्षा केवल सरकार की ही नहीं बल्कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी और संवैधानिक मूल कर्तव्य है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Ola ने शुरू की रोडस्टर एक्स की डिलीवरी, 5,000 ग्राहकों को मिलेगा 1000 हजार तक का फायदा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका, नहीं मिलेगी यह जानकारी

1 जून से Whatsapp इन स्मार्टफोन्स पर हो जाएगा बंद, चेक कीजिए List कहीं आपका स्मार्टफोन तो नहीं है शामिल

मिस वर्ल्ड 2025 के ताज से जुड़ी ये 7 बातें जो बनातीं हैं इसे बहुत खास, जानिए क्राउन कीमत से लेकर हर डीटेल

अगला लेख