Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने चेताया

Advertiesment
storm threat
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने रविवार को एक बार फिर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी दी है। यहां आज तेज हवा के साथ बूंदाबादी की भी संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूर-दराज क्षेत्रों में तूफान और तेज आंधी आने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 
 
गौरतलब है कि मई के पहले सप्ताह में उत्तरी भारत के कई राज्यों में आए तूफान और आंधी की वजह से 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेल के खेल में मोदी सरकार ने लूटे 19 लाख करोड़, शरद यादव का बड़ा आरोप