हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां, इस तरह अमेरिका से भारत पहुंचे 104 निर्वासित

अमेरिकी विमान से लाए गए 104 निर्वासितों की भारत यात्रा बेहद दर्दनाक रही। पूरी यात्रा के दौरान निर्वासित प्रवासियों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बंधी रही।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (10:46 IST)
Illegal immigrants deported to India : अमेरिकी वायुसेना के विमान से बुधवार को लाए गए 104 निर्वासितों की भारत यात्रा बेहद दर्दनाक रही। पूरी यात्रा के दौरान निर्वासित प्रवासियों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बंधी तथा अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ही उन्हें हटाया गया। ALSO READ: अमेरिकी विमान से स्वदेश लौटे 104 भारतीय, लाखों रुपए खर्च कर डंकी रूट से पहुंचे थे अमेरिका
 
गुरदासपुर जिले के हरदोरवाल गांव के रहने वाले 36 वर्षीय जसपाल सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को अमेरिकी सीमा पार करने के बाद उन्हें अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने पकड़ लिया था।
 
बुधवार रात अपने गृह नगर पहुंचने के बाद जसपाल ने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, क्योंकि उनसे वादा किया गया था कि उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजा जाएगा। मैंने एजेंट से कहा था कि वह मुझे उचित वीजा (अमेरिका के लिए) के साथ भेजे। लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। उन्होंने बताया कि सौदा 30 लाख रुपए में हुआ था।
 
जसपाल ने दावा किया कि वह पिछले साल जुलाई में हवाई जहाज से ब्राजील पहुंचा था। उसने कहा कि वादा किया गया था कि अमेरिका की अगली यात्रा भी हवाई जहाज से ही होगी। हालांकि उसके एजेंट ने उसे धोखा दिया, जिसने उसे अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए मजबूर किया। ब्राजील में छह महीने रहने के बाद वह सीमा पार कर अमेरिका चला गया, लेकिन अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे वहां 11 दिनों तक हिरासत में रखा गया और फिर वापस घर भेज दिया गया। ALSO READ: 205 भारतीयों के साथ बर्बर व्यवहार, ट्रंप की कठोर नीतियों के शिकार भारतीयों का अपमानजनक निर्वासन
 
जसपाल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि भारत भेजा जा रहा है। उसने दावा किया कि हमने सोचा कि हमें किसी दूसरे शिविर में ले जाया जा रहा है। फिर एक पुलिस अधिकारी ने हमें बताया कि भारत ले जाया जा रहा है। हमें हथकड़ी लगाई गई और पैरों में बेड़ियां डाल दी गईं। इन्हें अमृतसर हवाई अड्डे पर खोला गया। निर्वासन से वह टूट गया है। बड़ी रकम खर्च हुई। वह पैसे उधार लेकर अमेरिका गया था।
 
बुधवार रात को होशियारपुर स्थित अपने गृह नगर पहुंचे दो अन्य निर्वासितों ने भी अमेरिका पहुंचने के दौरान उन्हें हुई कठिनाइयों के बारे में बताया। होशियारपुर के टाहली गांव के रहने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि वह पिछले साल अगस्त में अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उन्हें कतर, ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, पनामा, निकारागुआ और फिर मैक्सिको ले जाया गया। मैक्सिको से उन्हें अन्य लोगों के साथ अमेरिका ले जाया गया।
 
हरविंदर ने कहा कि हमने पहाड़ियां पार कीं। एक नाव, जो उन्हें अन्य व्यक्तियों के साथ ले जा रही थी, समुद्र में डूबने वाली थी, लेकिन हम बच गए। उसने एक व्यक्ति को पनामा के जंगल में मरते हुए तथा एक को समुद्र में डूबते हुए देखा। उनके ट्रैवल एजेंट ने वादा किया था कि उन्हें पहले यूरोप और फिर मैक्सिको ले जाया जाएगा। अमेरिका की अपनी यात्रा के लिए उसने 42 लाख रुपए खर्च किए।
 
पंजाब से निर्वासित एक अन्य व्यक्ति ने अमेरिका जाने के लिए इस्तेमाल किए गए 'डंकी रूट' के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रास्ते में हमारे 30,000-35,000 रुपये के कपड़े चोरी हो गए। निर्वासित व्यक्ति ने बताया कि उसे पहले इटली और फिर लैटिन अमेरिका ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नाव से 15 घंटे लंबी यात्रा करनी पड़ी और 40-45 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। हमने 17-18 पहाड़ियां पार कीं। अगर कोई फिसल जाता तो उसके बचने की कोई संभावना नहीं होती... हमने बहुत कुछ देखा है। अगर कोई घायल हो जाता तो उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। हमने लाशें देखीं।
 
इससे पहले दिन में अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं। उन्होंने बताया कि निर्वासित लोगों में 19 महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल हैं, जिनमें एक चार वर्षीय लड़का और पांच व सात वर्ष की दो लड़कियां शामिल हैं।
 
अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है। पंजाब के निर्वासित लोगों को अमृतसर हवाई अड्डे से पुलिस वाहनों में उनके मूल स्थानों तक ले जाया गया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में गरजेंगे पीएम मोदी, लोकसभा में आ सकता है नया आयकर बिल

Petrol Diesel Prices : Crude Oil के दाम बढ़े, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में उछाल, जानें ताजा भाव

Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट

Chat GPT, DeeP Seek ने डराया, वित्त मंत्रालय ने क्यों बंद दिया AI टूल्स का इस्तेमाल?

सरस्वती पूजा पर बुर्का पहनकर किया डांस, जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख