Hanuman Chalisa

भारत विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं- राजनाथ

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (12:15 IST)
नई दिल्ली। जेएनयू परिसर में एक आयोजन के दौरान कथित भारत-विरोधी नारेबाजी में संलिप्त रहे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कड़ा रूख अख्तियार करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
 
सिंह ने बताया, 'यदि कोई भी भारत-विरोधी नारे लगाता है, देश की एकता और अखंडता पर सवाल उठाने की कोशिश करता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
 
गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा है कि वह हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में भारत-विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त रहे लोगों के खिलाफ कड़े से कड़ा कदम उठाए।
 
मंगलवार को जेएनयू परिसर में छात्रों के एक समूह ने एक समारोह आयोजित किया था और संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को वर्ष 2013 में फांसी दिए जाने के मुद्दे पर सरकार एवं देश के खिलाफ कथित तौर पर नारे लगाए थे।
 
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस समारोह के आयोजन की अनुमति रद्द की जाने के बावजूद यह आयोजन किया गया था। यह अनुमति एबीवीपी के सदस्यों की ओर से शिकायत किए जाने के बाद रद्द की गई थी। एबीवीपी सदस्यों ने इस आयोजन को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया था।
 
भाजपा सांसद महेश गिरी और एबीवीपी की शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस ने कल इस समारोह के सिलसिले में देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

Indigo की शनिवार को 800 उड़ानें रद्द, सरकार ने तय किया किराया, Airline को दिया यह आदेश

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों के किनारे बनेगी बाउंड्रीवाल, लगाए जाएंगे छत्र : योगी आदित्यनाथ

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह