Hanuman Chalisa

CBI के 31वें निदेशक के तौर पर सुबोध कुमार जायसवाल ने पदभार संभाला

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (00:50 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 31वें निदेशक के तौर पर पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई निदेशक का पद गत फरवरी से रिक्त था।

महाराष्ट्र काडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी जायसवाल (58) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बेहद सादगी से सीबीआई मुख्यालय की 11वीं मंजिल पर स्थित कार्यालय में अपना पदभार संभाला। 1 दिन पहले ही कार्मिक मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। जायसवाल का सीबीआई प्रमुख के तौर पर कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी जायसवाल ने खबरों के मुताबिक पिछले साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया था जब राज्य में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के साथ पुलिस अधिकारियों के तबादलों और तैनाती को लेकर उनके मतभेद उत्पन्न हो गए थे। वे गत जनवरी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में महानिदेशक के रूप में शामिल हुए थे।

सीबीआई प्रमुख के तौर पर उनके सामने जो मामले होंगे उनमें महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का मामला भी शामिल होगा, जिनके खिलाफ मुंबई के बार और रेस्तरां मालिकों से पुलिस अधिकारियों का उपयोग करके कथित रूप से अवैध धन संग्रह की मांग करने को लेकर जांच की जा रही है।

जायसवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रॉ में अतिरिक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय थे और उन्हें 2018 में महाराष्ट्र में तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार के दौरान मुंबई पुलिस बल का प्रमुख चुना गया था। उन्हें बाद में डीजीपी बना दिया गया था। उन्हें रॉ ने अनिच्छा से छोड़ा था क्योंकि वे एक सक्षम अधिकारी थे जिसने 2008 से 10 साल एजेंसी में बिताए थे।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि जायसवाल को 2009 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 2001 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक (भारत सरकार), विशेष सेवा पदक (महाराष्ट्र सरकार) और असाधारण सुरक्षा सेवा प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

धनबाद के सिंदरी के रहने वाले जायसवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा झारखंड के डी नोबिली स्कूल की सीएमआरआई शाखा से की, जहां उनके पिता का एक समृद्ध व्यवसाय था। उन्होंने बाद में डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से अंग्रेजी (ऑनर्स) और पंजाब विश्वविद्यालय से एमबीए किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, सरदार पटेल ने उन्हें रोका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

MP : विधानसभा में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, विभागों की समीक्षा के साथ मंत्रियों को बताई कार्ययोजना

असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं, 'कुत्ते' को लेकर मचे बवाल पर बोलीं रेणुका चौधरी, राहुल गांधी ने क्या कहा

काशी-तमिल संगमम में सुरक्षा घेरा तोड़कर CM योगी के मंच के करीब पहुंचा नशेड़ी, कमांडो ने धरदबोचा

इमरान जिंदा है, जेल में किया जा रहा है मेंटली टार्चर, बहन ने मुलाकात के बाद क्या कहा

अगला लेख