सुब्रमण्यम स्वामी बोले, आपातकाल घोषित करना चाहती थीं सोनिया...

Webdunia
रविवार, 26 जून 2016 (07:46 IST)
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज आरोप लगाया कि वह 2011-12 के दौरान हिंदू आतंकवाद की धारणा पैदा कर देश में आपातकाल घोषित करना चाहती थीं।
 
आपातकाल की 41 वीं बरसी पर पर यहां एक बैठक का उद्घाटन करते हुए स्वामी ने कहा कि जनता सरकार द्वारा पारित महत्वपूर्ण संविधान संशोधन के चलते देश में आपातकाल नहीं घोषित किया जा सकता। जनता सरकार आपातकाल वापस ले लिए जाने के बाद सत्ता में आई थी।
 
स्वामी ने आरोप लगाया कि 2011-12 में सोनिया गांधी देश में आपातकाल की घोषणा करने की योजना बना रही थीं और उन्होंने इस हिंदू आतंकवाद की धारणा पैदा की थी। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही इस संबंध में और विवरण जारी करेंगे।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने ऐतिहासिक भूल की थी और पार्टी के सिकुड़ते आधार की सबसे बड़ी वजह यही थी।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा पर दिल्ली में आपातकाल लगाने का आरोप लगाया था। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख