स्वामी बोले, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करे भारत

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (07:39 IST)
मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर देनी चाहिए और उसे चार हिस्सों में बांट देना चाहिए।
 
पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ किए गए बर्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्यसभा सदस्य स्वामी ने कहा कि युद्ध के लिए गंभीरता से तैयारियां अभी शुरू कर देनी चाहिए।
 
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ जो बर्ताव किया गया, वह द्रौपदी के वस्त्रहरण के समान है जिसके कारण महाभारत हुआ था।'
 
उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और हम दुखी हैं....समय आ गया है कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करनी चाहिए ताकि उसे चार टुकड़ों में बांटा जा सके।
 
स्वामी ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमें तुरंत ऐसा करना चाहिए (युद्ध की घोषणा), लेकिन हमें इसके लिए अभी गंभीरता से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने विदेश मंत्रालय द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को दिए जाने वाले मेडिकल वीजा पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

जानिए, पोप फ्रांसिस से जुड़ी 7 बड़ी बातें...

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के अकाउंट के लिए RBI का नया नियम

अगला लेख