पृथ्वी-2 मिसाइल का रात के समय सफलतापूर्वक परीक्षण

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (00:06 IST)
बालासोर (ओडिशा)। भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित पृथ्वी-2 मिसाइल का बुधवार रात को सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना द्वारा उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत ओडिशा तट पर किया गया।

अधिकारियों ने चांदीपुर में अंतरिम टेस्ट रेंज से कहा कि 2 पृथ्वी-2 मिसाइलों का लगातार परीक्षण किया गया और दोनों परीक्षण सभी मानकों पर खरे उतरे।

उन्होंने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण शाम 7 बजे से सवा 7 बजे के बीच आईटीआर के लांच कॉम्प्लेक्स-3 से एक मोबाइल लांचर से 350 किलोमीटर की मारक क्षमता के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि यह नियमित परीक्षण था। पृथ्वी-2 का रात के समय परीक्षण 21 फरवरी 2018 को भी सफलतापूर्वक किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख