चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, 'सन यात्रा' एप से मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (22:38 IST)
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस ने के मद्देनजर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 'सन यात्रा' एप लांच किया है। यात्री अपने मोबाइल में यह एप डाउनलोड कर केदारनाथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में यात्रियों की सुविधा के लिए 'सन यात्रा' एप लांच किया गया है। यह एप गूगल प्लेस्टोर पर भी उपलब्ध है। इस एप को श्रद्धालु गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करेंगे और इसके बाद कई जरूरी जानकारियों का लाभ ले सकेंगे। पुलिस के इस एप को शुरू करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होगा।
 
इसके बाद यह एप जीपीएस एवं लोकेशन के आधार पर कार्य करेगा। यात्री को केदारनाथ मंदिर, यात्रा मार्ग, पुलिस सहायता, सभी थाना-चैकियों, जिले के पर्यटन स्थलों आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही एप के जरिए यात्री अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं जिन पर पुलिस की यात्रा प्रकोष्ठ आवश्यक कार्रवाई करेगा।
 
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि यात्री अपनी शिकायत पुलिस यात्रा प्रकोष्ठ मोबाइल नंबर 9410303070 एवं 112 पर भी दर्ज करवा सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

Weather Update : राजस्थान के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर : राहुल गांधी

आपके मरने से किसी को खुशी नहीं होती, अमित शाह ने नक्सलियों से हथियार डालने का आग्रह किया

गृहमंत्री अमित शाह के छ्त्तीसगढ़ दौरे से पहले 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर

अगला लेख