भारत माता पीड़ा में है, अत्याचार नहीं चलेगा : सुनीता केजरीवाल ने विपक्ष की रैली में कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 31 मार्च 2024 (18:42 IST)
Sunita Kejriwal's statement regarding Arvind Kejriwal's arrest : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को यहां 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में अपने पति का प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत से जारी संदेश पढ़ते हुए कहा कि अत्याचार नहीं चलेगा और अरविंद केजरीवाल को लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं रखा जा सकता।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पत्नी सुनीता का WhatsApp अभियान, लोगों से की यह अपील...
सुनीता ने किसी राजनीतिक रैली में अपने पहले भाषण में लोगों से यह भी सवाल किया कि क्या केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? उन्होंने कहा, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है। क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए? क्या उनकी गिरफ्तारी उचित है? वह एक शेर हैं। वे उन्हें लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख पाएंगे।
 
मेरे पति को बहुत आशीर्वाद मिल रहा : सुनीता ने उनके पति को आशीर्वाद देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, यह अत्याचार नहीं चलेगा। मेरे पति को बहुत आशीर्वाद मिल रहा है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर BJP का प्रदर्शन, AAP ने की PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी
केजरीवाल के संदेश में ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से छह गारंटी शामिल थीं- निर्बाध बिजली आपूर्ति, गरीबों के लिए मुफ्त बिजली, सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा।
 
...तो हम दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे : उन्होंने कहा, दिल्ली के लोगों ने पिछले 75 वर्षों से अन्याय का सामना किया है। उनकी सरकार पंगू थी। यदि ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो हम दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे। सुनीता ने अपने पति का संदेश पढ़ते हुए कहा, अगर आप (जनता) ‘इंडिया’ गठबंधन को मौका देंगे तो हम एक महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे।
ALSO READ: जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : अरविंद केजरीवाल
उन्होंने कहा, भारत माता पीड़ा में हैं। उन्हें तब दुख होता है जब लोगों को निर्बाध बिजली नहीं मिलती है या जब किसी की उपचार के अभाव में मृत्यु हो जाती है। लोकसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में विपक्षी एकता का प्रदर्शन करते हुए यहां रामलीला मैदान में 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में एकसाथ आए।
 
रैली में एकसाथ आए ये नेता : इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव डी. राजा, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन उपस्थित थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

150 साल तक जिंदा रहेगा इंसान, बीजिंग परेड में पुतिन-जिनपिंग की अनजाने में रिकॉर्ड चर्चा से सोशल मीडिया पर क्यों मची हलचल

MY Hospital चूहाकांड : तो क्या चूहे के काटने से नहीं हुई बच्चियों की मौत, HOD बोले- ड्‍यूटी के दौरान कई बार हमें भी काट लेते हैं, नहीं होता इन्फेक्शन

पंजाब से जम्मू तक बाढ़ ने मचाई तबाही, LOC पर 110 KM लंबी बाड़ और 90 BSF चौकियां जलमग्न

ट्रंप के ट्रेड सलाहकार नवारो जेल भी जा चुके हैं, भारत से संबंध बिगाड़ने में बड़ी भूमिका, अमेरिकी हिन्दुओं के निशाने पर भी आए

छोटी कारों पर 60000 रुपए की बचत, Honda Shine, Activa होंगी सस्ती, लग्जरी कारों पर क्या पड़ेगा असर, समझिए पूरा गणित

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

मंत्री और मुख्‍यमंत्री के सामने ही इंदौर महापौर के बेटे संघमित्र ने उतारी केंद्र सरकार की लू, सीएम ने लाइव स्‍ट्रीम से हटवाई स्‍पीच

Infertility in rural india: ग्रामीण भारत में प्रजनन दर में ऐतिहासिक गिरावट! समृद्धि का संकेत या संकट की आहट?

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर कई नक्‍सली ढेर

अगला लेख