Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

रोज लेट हो रही है जेट एयरवेज की उड़ान, सनी लियोनी नाराज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sunny Leone
नई दिल्ली , शनिवार, 25 नवंबर 2017 (08:41 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वेबर ने जेट एयरवेज की चार उड़ानों के इस सप्ताह देर होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'सच में जेट एयरवेज हर रोज इस तरह से देर कर रहा है। पूरे सप्ताह हवाई जहाज में थी और सामान्यत: हर रोज एक उड़ान जेट एयरवेज की थी। हर दिन उन्होंने कम से कम एक घंटे की देरी की। मेरी सप्ताह की नींद बर्बाद हुई। कुछ किया जाना चाहिए।'
 
इसके बाद सनी के पति डैनियल वेबर ने ट्वीट किया कि उन्हें कंपनी से कॉल आया था और उनके द्वारा इसके लिए हवाई अड्डे को जिम्मेदार बताया जा रहा था।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने जेट एयरवेज के पायलटों की तीन सप्ताह चली हड़ताल से उसकी समय सारिणी बुरी तरह प्रभावित हुई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मस्जिद पर आतंकी हमले से दहला मिस्र, राष्ट्रपति बोले- बदला लेंगे