अगले तीन-चार दिन में फिर चक्रवाती तूफान की आशंका, खतरा टला नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 4 मई 2018 (09:55 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में बुधवार रात को आई तेज आंधी और तूफान के कहर में बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में इसने जमकर तबाही मचाई। हादसे में 132 लोगों की मौत हो गई।
 
खतरा टला नहीं : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में तीन चार दिनों तक चक्रवाती तूफान की आशंका है। राजस्थान में भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश होगी। 
 
उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार तथा उत्तरप्रदेश में भी गरज के साछ छींटे पड़ने की संभावना है। 
 
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्ष्द्वीप में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
 
क्यों बना हुआ है तूफान का खतरा : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफानी के कारण देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में धूल भरी हवाओं और भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तरी पाकिस्तान और राजस्थान तापमान बढ़ जाने से गरम हवाएं ऊपर की और बह रही है। इससे वहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

सीएम फडणवीस ने बताया, नागपुर में क्यों भड़की हिंसा?

दो अफवाहें जिनसे सुलगा नागपुर, सरकार और शहर दोनों आपके, फिर हिंसा की साजिश का आरोप किस पर लगा रही बीजेपी?

नागपुर के बाद भोपाल से उठी औरंगजेब की क्रब हटाने की मांग, भाजपा विधायक ने बताया लुटेरा और हत्यारा

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में सचिन की बच्ची की मां बनीं, पहले के 4 बच्चे पाकिस्तानी

महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी, दुनिया ने भारत का विराट स्वरूप देखा

अगला लेख