सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के लिए 16 नामों की सिफारिश की

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (22:47 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने बॉम्बे, गुजरात, उड़ीसा और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के लिए न्यायिक अधिकारियों एवं वकीलों के 16 नामों की सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गुरुवार को अपलोड की गई जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने गुरुवार को आयोजित बैठक में छह न्यायिक अधिकारियों और 10 वकीलों को  उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की सिफारिश करने फैसला लिया।

कॉलेजियम ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के लिए न्यायिक अधिकारी ए. एल. पानसरे, एस.सी. मोरे, यू.एस. जोशी-फाल्के और बी.पी.  देशपांडे को बॉम्बे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए अपनी मंजूरी दी है।

उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए वकील आदित्य कुमार महापात्रा और मृगंका शेखर साहू, न्यायिक अधिकारी राधा  कृष्ण पटनायक और शशिकांत मिश्रा के नामों पर कॉलेजियम ने मुहर लगायी।

कॉलेजियम ने वकील मौना मनीष भट्ट, समीर जे. दवे, हेमंत एम. प्रच्छक, संदीप एन. भट्ट, अनिरुद्ध प्रद्युम्न भाई, निराल  रश्मिकांत मेहता और निशा महेंद्र भाई ठाकोर को गुजरात उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी मंजूरी दी है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए वकील संदीप मौदगिल के नाम की सिफारिश कॉलेजियम ने की है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख