ऑक्सीजन और दवाओं के वितरण पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, किया 12 सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स का गठन

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (20:40 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 महामारी से निपटने में लोक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया में मदद के लिए 12 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया है।
 
न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्यबल बनाने का उद्देश्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऑक्सीजन का आवंटन के लिए कार्यप्रणाली तैयार करना है।
ALSO READ: कमला हैरिस ने Corona से जंग में और मदद का लिया संकल्प, कहा- भारत का कल्याण अमेरिका के लिए अहम
पीठ ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट सचिव कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लोक स्वास्थ्य व्यवस्था में मदद को लेकर राष्ट्रीय कार्यबल के समन्वयक होंगे और जरूरी होने पर उनके लिए एक अधिकारी को नामित किया जा सकता है जो अतिरिक्त सचिव से नीचे के स्तर के नहीं होंगे।
 
शीर्ष अदालत ने 6 मई को आदेश जारी किया था जिसे शनिवार को अपलोड किया गया। इसमें कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव कार्यबल के पदेन सदस्य होंगे।
ALSO READ: UP ने बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में रिकॉर्ड 994 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति
पीठ ने कहा कि कार्यबल के सदस्यों में पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. भाबतोश बिस्वास, गंगाराम अस्पताल, दिल्ली के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्रसिंह राणा, नारायण हेल्थकेयर के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक डॉ देवीप्रसाद शेट्टी, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर की प्रोफेसर डॉ. गगनदीप कांग और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर के निदेशक डॉ जेवी पीटर होंगे।
 
कार्यबल के 5 अन्य सदस्यों में मेदांता हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन, क्रिटिकल केयर मेडिसीन एंड आईसीयू, फोर्टिस अस्पताल, मुलुंड (मुंबई, महाराष्ट्र) के निदेशक डॉ. राहुल पंडित और सर गंगाराम अस्पताल में सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और गुर्दा प्रतिरोपण विभाग के अध्यक्ष डॉ. सौमित्र रावत होंगे।
 
पीठ ने कहा कि यकृत्त एवं पित्त विज्ञान संस्थान, दिल्ली में हिपैटोलॉजी (जिगर रोग) विभाग के प्रमुख डॉ. शिव कुमार सरीन, हिन्दुजा हॉस्पिटल, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर जरीर एफ उदवादिया कार्यबल के सदस्य होंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख