सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी की उम्र नहीं तो 'लिव इन' में रहें

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (09:21 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि शादी के बाद भी अगर वर- वधू में से कोई भी विवाह योग्य उम्र से कम हो तो वो लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह सकते हैं। इससे उनके विवाह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
 
शीर्ष अदालत लिव इन रिलेशनशिप पर मुहर लगाते हुए केरल हाईकार्ट का फैसला पलट दिया। SC ने कहा कि अगर दोनों लोगों की शादी की उम्र नहीं है तो वह लिव इन में रह सकते हैं।
 
कोर्ट के मुताबिक अगर कोई बालिग लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती है तो उसके अधिकारों को पिता द्वारा रोका नहीं जा सकता। वहीं अगर लड़के की उम्र 21 साल नहीं है तो वह लिव इन में रह सकती है।
 
अदालत ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप अब विधायिका द्वारा मान्यता प्राप्त है, जिसे घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 से महिलाओं के संरक्षण के प्रावधानों के तहत स्थान मिला है।
 
दरअसल सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश अप्रैल 2017 के एक मामले में आया है। इसमें शादी के समय लड़की तुषारा 19 साल की थी और लड़का नंदकुमार 20 साल का था। लड़की के पिता का आरोप था कि लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया, जिसके बाद केरल उच्च न्यायालय ने इस शादी को रद्द कर दिया और लड़की को उसके पिता के पास भेज दिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख