मुंबई की डांस बारों ‍में फिर लगेंगे ठुमके, लेकिन...

Webdunia
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (12:19 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुंबई के डांस बारों क सशर्त खोलने की अनुमति दे दी है। शीर्ष अदालत ने डांस बारों के लिए समयसीमा भी निर्धारित की है। 
 
सुप्रीम कोर्ट ने बड़े फैसले में कहा कि रात 11.30 बजे तक ही डांस बार खुले रह सकेंगे। इसके अलावा अदालत ने अपने फैसले में कहा कि डांस बार के कस्टमर टिप तो दे सकेंगे, लेकिन नोट नहीं उछाल सकेंगे। अदालत ने कहा कि डांस में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि डांस के बार के भीतर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होंगे। 
 
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बार के लाइसेंस एवं संचालन पर प्रतिबंध लगाने वाले 2016 के महाराष्ट्र कानून के कुछ प्रावधानों में संशोधन किया है। उच्चतम न्यायालय ने इस प्रावधान को भी रद्द कर दिया कि महाराष्ट्र में डांस बार धार्मिक स्थानों और शैक्षिक संस्थानों से एक किलोमीटर दूर होने चाहिए।
 
गौरतलब है कि इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार के नए एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अपनी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में कहा था कि समय के साथ अश्लीलता की परिभाषा भी बदल गई है और ऐसा लग रहा है कि मुंबई में मॉरल पुलिसिंग हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख