गोवध पर प्रतिबंध संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (15:20 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पूरे देश में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग वाली जनहित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। यह याचिका एक  व्यक्ति विनीत साहा की ओर से दायर की गई थी, जिसमें देश के सभी राज्यों में गोवध पर प्रतिबंध की मांग यह कहते हुए की गई थी कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में गोवध तथा गोमांस की खरीद-बिक्री और रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देने की वजह से महाराष्ट्र से उन राज्यों में गायों की तस्करी बढ़ गई हैं जहां ऐसा प्रतिबंध नहीं लगा हुआ है। इससे  महाराष्ट्र के मांस कारोबारियों को नुकसान हो रहा है इसलिए गोवध पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाया जाए।
 
न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अवैध तरीके से मवेशियों को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाने की गतिविधियों पर रोक का आदेश वह पहले ही पारित कर चुका है। गोवध पर एक राज्य प्रतिबंध लगा सकता है तो दूसरा क्यों नहीं, ऐसे में राज्यों द्वारा पारित किए जाने वाले कानून के मामले में वह किसी तरह का दखल नहीं देना चाहता।
    
महाराष्ट्र की भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार ने 1976 वाले पशु संरक्षण विधेयक में संशोधन कर राज्य में गोवध तथा गोमांस की खरीद-बिक्री और उसे रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के करीब 36 मांस कारोबारियों ने राज्य सरकार के इस कानून की संवैधानिक वैधता को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और उससे अपील की थी कि उन्हें गायों की नहीं बल्कि 16 वर्ष से ज्यादा उम्र के सांडों और बैलों के वध की अनुमति दी जाए। अपनी  दलील में उन्होंने कहा था कि इस आयु के बाद ये मवेशी खेती-बाड़ी या अन्य काम में इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाते हैं, लेकिन बम्बई उच्च न्यायालय से उन्हें राहत नहीं मिली और न्यायालय ने इस मामले में राज्य सरकार के आदेश को बरकरार रखा था। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

अगला लेख