Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुषमा स्वराज की बेटी की राजनीति में एंट्री, BJP में मिली ये जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं बांसुरी स्वराज

हमें फॉलो करें सुषमा स्वराज की बेटी की राजनीति में एंट्री, BJP में मिली ये जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं बांसुरी स्वराज
, सोमवार, 27 मार्च 2023 (10:22 IST)
भाजपा की तेजतर्रार नेता और पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने राजनीति में एंट्री ली है। उन्हें दिल्ली BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बांसुरी स्वराज को दिल्ली प्रदेश भाजपा के विधि प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र सचदेवा की तरफ से की गई यह पहली नियुक्ति है।

इस जिम्मेदारी के साथ राजनीति में उनकी एंट्री हो गई है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी बांसुरी मां की तरह ही काफी सक्रिय हैं और लंबे समय से उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। आखिर कौन हैं और क्या है उनकी उपलब्धियां आइए जानते हैं।

बता दें कि वीरेंद्र सचेदवा को 23 मार्च को दिल्ली भाजपा का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अगले दिन ही बांसुरी की नियुक्ति का पत्र तैयार कर लिया गया, जिसे रविवार को जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के सलाह पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह नियुक्ति की गई है।

विधि प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाकर उन्हें राजनीति में प्रवेश दिया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि बांसूरी को भाजपा में बढ़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगले महीने प्रदेश की नई टीम घोषित होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी बांसूरी को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है।
कौन हैं बांसुरी स्वराज?
बंसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी है। वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। स्वराज ने 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में दाखिला लिया और कानूनी पेशे में 16 साल का अनुभव है। अंग्रेजी साहित्य में उन्होंने बीए (ऑनर्स) वारविक विश्वविद्यालय से किया है। इसके बाद वो लंदन में लॉ की पढ़ाई करने चली गईं। बता दें कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज भाजपा की बेहद तेजतर्रार नेता मानी जाती थीं। संसद में दिए उनके भाषणों को आज भी सुना जाता है। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार में उन्होंने विदेश मंत्री की भूमिका निभाई थी। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने कई अहम फैसले लिए और तारीफें बटौरीं थीं। बांसुरी भी अपनी मां की तरह काफी सक्रिय हैं और लंबे समय से उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 
Edited by Navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में फिर भड़की सांप्रदायिक हिंसा, हिंदू रणभेरी रैली पर पथराव, 12 लोग गिरफ्तार