सुषमा स्वराज बोलीं, युद्ध नहीं, बातचीत है समाधान...

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (20:00 IST)
नई दिल्ली। चीन के साथ डोकलाम क्षेत्र में चल रहे गतिरोध के बीच भारत ने गुरुवार को कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है बल्कि किसी भी मामले को बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है।             
             
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में 'भारत की विदेश नीति तथा सामरिक भागीदारों के साथ तालमेल' विषय पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि डोकलाम मुद्दे पर चीन के साथ संवाद चल रहा है और सरकार राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भारत केवल डोकलाम ही नहीं बल्कि चीन के साथ सभी द्विपक्षीय मामलों पर विस्तार से चर्चा कर रहा है। सरकार भूटान के साथ भी निरंतर संपर्क बनाए हुए है। 
             
श्रीमती स्वराज ने कहा, युद्ध समस्या का समाधान नहीं है। बातचीत से ही समाधान होता है। युद्ध के बाद भी हार या जीत-कुछ भी होने पर आपको बातचीत ही करनी होती है। उन्होंने कुछ सदस्यों के युद्ध की तैयारी से संबंधित सवालों पर कहा कि सेना युद्ध के लिए ही होती है और वह सीमा पर तैनात है, लेकिन युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। भारत की नीति कूटनीति के जरिए समाधान निकालने और संयम और धैर्य से काम करने की है। 
               
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत- भूटान और चीन के ट्राइजंक्शन क्षेत्र से संबंधित समझौतों में यह बात स्पष्ट रूप से कही गई  है कि सीमाओं का निर्धारण तीनों देशों की परस्पर बातचीत के आधार पर ही किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अस्ताना में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा था कि कुछ मुद्दों पर हमारे मतभेद हैं लेकिन हमें इन्हें विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए।
              
श्रीमती स्वराज ने कुछ सदस्यों के इस आरोप को भी गलत बताया कि सरकार ने चीन के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों की दो दिन बैठक बुलाकार उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी दी गई और सरकार का रुख को स्पष्ट किया गया। विपक्षी नेताओं को यह भी बताया गया कि सरकार डोकलाम के मुद्दे पर हड़बड़ी में कदम नहीं उठाएगी और धीरज तथा संयम से समाधान निकाला जाएगा। 
               
उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने चीन के मुद्दे पर सरकार से पक्ष जानने की बजाय चीनी राजदूत से मुलाकात कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं को पहले सरकार का रुख जानना चाहिए था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

CM ममता का इमोशनल दांव, मैं नौकरी गंवाने वालों के साथ, जेल जाने को भी तैयार

दिल्ली छावनी में महिला पर चाकू से सरेआम हमला, पीड़िता और हमलावर अस्पताल में भर्ती

SP नेता के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का मामला

कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR को रद्द करने की मांग की

Petrol Diesel Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम निचले स्तर पर, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

अगला लेख