Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में खुलेआम बिक रहा तेजाब, आप क्या कर रहे हैं?

हमें फॉलो करें दिल्ली में खुलेआम बिक रहा तेजाब, आप क्या कर रहे हैं?
, बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (16:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को हुए तेजाब हमले के मद्देनजर कहा कि प्रतिबंध के बावजूद तेजाब, सब्जी की तरह खरीदारी के लिए उपलब्ध है। दूसरी ओर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में हुए तेजाब हमले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। 

ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में मालीवाल ने कहा कि तेजाब की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए आयोग अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को लेकर शहर पुलिस को नोटिस जारी किया है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि आयोग ने कई नोटिस जारी किए, कई सिफारिशें कीं, लेकिन तेजाब की बिक्री जारी है। जैसे सब्जियां बिकती हैं, वैसे ही कोई भी तेजाब खरीदकर किसी लड़की पर फेंक सकता है।
मालीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकारें क्यों आंख मूंदे हुए हैं? जब किसी लड़की पर तेजाब से हमला किया जाता है तो उसकी आत्मा जख्मी होती है और उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम तेजाब की बिक्री के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
 
17 वर्षीय लड़की पर फेंका तेजाब : पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के निकट बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक 17 वर्षीय लड़की पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि बताया गया है कि आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। 
 
डीसीपी ने कहा कि लड़की ने दो लोगों को नामजद किया है, जो हमले के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बारे में सुबह करीब नौ बजे जानकारी मिली। मोहन गार्डन इलाके में लड़की पर यह हमला हुआ।
 
एक चिकित्सक ने कहा कि उसका चेहरा सात-आठ प्रतिशत तक झुलस गया है और आंखों पर भी असर हुआ है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

एलजी ने रिपोर्ट मांगी : दूसरी ओर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में हुए तेजाब हमले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कारों क्रांति : बिना ड्राइवर खुद ही पार्क हो जाएगी कार, सोलर कार भी मचाएगी धूम, मगर कीमत...