Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन मुंडा ने दिया ऐसा जवाब, राज्यसभा में हंस पड़े सांसद

हमें फॉलो करें अर्जुन मुंडा ने दिया ऐसा जवाब, राज्यसभा में हंस पड़े सांसद
, बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (14:33 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को उस समय सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह अर्जुन हैं तथा अर्जुन एवं एकलव्य का संवाद एक नए तरीके से प्रारंभ होगा। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संदर्भ में यह बात कही।
 
उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान राजद के मनोज कुमार झा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संबंध में जब पूरक सवाल पूछा तो मुंडा ने यह बात कही।
 
राजद सदस्य ने अपना सवाल पूछते हुए कहा कि एकलव्य शब्द प्रताड़ना और बहिष्कार का प्रतीक है और अगर इस विद्यालय का नाम बिरसा, फूले या पेरियार के नाम पर होता तो बेहतर होता।
 
इस पर मुंडा ने कहा कि जो हमारी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है, जो हमारे ग्रंथ हैं, उसके अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नामाकरण किया गया है। वैसे-मैं अर्जुन हूं, इस नाते मैं कह सकता हूं कि अर्जुन-एकलव्य का संवाद अब नए तरीके से प्रारंभ हो रहा है। मुंडा की इस टिप्पणी पर सदन में मौजूद कई सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति घटकर 21 महीने के निचले स्तर पर