देशभर में स्वाइन फ्लू से 55 और लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2015 (22:48 IST)
नई दिल्‍ली। देशभर में स्वाइन फ्लू की वजह से 55 और लोगों के दम तोड़ने के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1537 हो गई। साथ ही मणिपुर में बीमारी से पहली मौत होने का पता चला है। देशभर में एच1एन1 से पीड़ित लोगों की संख्या 27000 से ज्यादा हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज नए आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देशभर में बीमारी से 1537 लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 27234 हो गई है।
 
मणिपुर के स्वास्थ्य निदेशक ओ इबोंबचा ने कहा कि राज्य में स्वाइन फ्लू से आज एक 35 साल की महिला के मारे जाने के साथ मौत का पहला मामला सामने आया है।
 
इसी बीच झारखंड में बीमारी की वजह से तीन लोग मारे गए। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि मारे गए लोग राज्य से बाहर रह रहे थे और गंभीर हालत में राज्य वापस लौटे थे।
 
गुजरात में बीमारी से अब तक 353 लोग दम तोड़ चुके है, जबकि 5804 लोग इससे पीड़ित हुए हैं। राजस्थान में बीमारी से सबसे ज्यादा 354 लोगों की मौत हुई है, जबकि प्रभावितों की संख्या 6063 है। महाराष्ट्र में बीमारी से 235 जबकि मध्य प्रदेश में 207 लोग मारे जा चुके हैं। दिल्ली में प्रभावितों की संख्या बढ़कर 3658 हो गई।
 
पंजाब में मृतकों की संख्या 50 हो गई है, तेलंगाना में यह संख्या 66, हरियाणा में 43, उत्तर प्रदेश में 34, पश्चिम बंगाल में 17 और कर्नाटक में 61 है। वहीं जम्मू-कश्मीर में एच1एन1 विषाणु की चपेट में आकर अब तक 14 लोग मारे गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोला इलेक्शन कमीशन?

वोटर लिस्ट मामले में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, भाजपा सेल की तरह काम कर रहा है EC

UP: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

वडोदरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

शशि थरूर ने आपातकाल को बताया काला अध्याय, क्या कांग्रेस छोड़ने की है तैयारी?