Dharma Sangrah

तहव्वुर राणा को ना मिले बिरयानी, उसे फांसी दी जानी चाहिए, किसने की यह मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (15:11 IST)
Tahawwur Rana news in hindi : वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान बचकर भागने में कई लोगों की मदद करने वाले एक चाय विक्रेता ने कहा है कि आरोपी तहव्वुर राणा को बिरयानी या अलग कोठरी जैसी कोई विशेष सुविधा नहीं दी जानी चाहिए और उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। राणा को आज ही विशेष विमान से अमेरिका से भारत लाया गया है। ALSO READ: तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण, दिल्ली कोर्ट को मिले मुंबई हमले के मुकदमे के रिकॉर्ड
 
'छोटू चाय वाला' के नाम से मशहूर मोहम्मद तौफीक ने समाचार एजेंसी भाषा से बात करते हुए आतंकवादियों से निपटने के लिए देश में सख्त कानून बनाने की भी मांग की। तौफीक की दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर चाय की दुकान थी, जो नवंबर 2008 में आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गई थी। हमले के दौरान उन्होंने अपनी आंखों के सामने लोगों को मरते हुए देखा था।
 
तौफीक के अनुसार, इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को सचेत किया, उन्हें हमले से बचने के लिए स्टेशन पर सुरक्षित दिशा की ओर जाने का निर्देश दिया तथा कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
 
चाय विक्रेता ने कहा कि आतंकवादियों के लिए भारत में भी सख्त कानून होना चाहिए। राणा का भारत लाया जाना हमारे लिए अच्छी खबर है, लेकिन उसे 15 दिन या दो-तीन महीने में सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी जानी चाहिए।
 
बिरयानी पर क्या बोले थे उज्जवल निकम : मामले में सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने 2015 में कहा था कि कसाब द्वारा जेल में मटन बिरयानी की मांग करने की बात महज एक मिथक है और आतंकवादी के पक्ष में पैदा की जा रही भावनात्मक लहर को रोकने के लिए ऐसा कहा गया था।
 
निकम ने कहा था कि कसाब ने कभी बिरयानी की मांग नहीं की और सरकार ने उसे कभी बिरयानी नहीं परोसी। मैंने यह कहानी सिर्फ उस भावनात्मक माहौल को खत्म करने के लिए गढ़ी थी जो मामले की सुनवाई के दौरान कसाब के पक्ष में बन रहा था।
 
अमेरिका में प्रत्यर्पण से बचने का आखिरी प्रयास विफल होने के बाद तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने उसका आवेदन खारिज कर दिया था। 
 
गौरतलब है कि 6 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री मार्ग का उपयोग करके भारत की वित्तीय राजधानी में घुसने के बाद सीएसएमटी, दो लक्जरी होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

Delhi blast: फिदायीन आतंकी डॉ. उमर नबी पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी, केन्द्र सरकार पर भी उठाए सवाल

Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, अब जमकर पड़ेगी ठंड, इंदौर में टूट रहा रिकॉर्ड

नीतीश कुमार होंगे बिहार सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्‍यमंत्री

LIVE: नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा है नाम तो क्या करना होगा?

अगला लेख