ताजमहल के रंग में बदलाव अस्थायी : सरकार

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2016 (15:28 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को माना कि ताजमहल के कुछ हिस्सों का रंग गहरा हरा होते जा रहा है लेकिन कहा कि यह बदलाव अस्थायी है और प्रभावित सतहों की सफाई, उपचार और धुलाई होते ही संगमरमर अपने मूल रूप में आ जाता है।
 
संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि ताजमहल के कुछ हिस्सों का रंग ज्योल्डीकीरोनोमस नामक कीड़े के मलत्याग और धूल के कारण गहरा हरा हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि किंतु यह बदलाव अस्थायी है और प्रभावित सतहों की सफाई, उपचार और धुलाई होते ही संगमरमर अपने मूल रूप में आ जाता है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शर्मा ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस संबंध में किसी भी तरह की गतिविधि पर निगरानी रखे हुए है।
 
शर्मा ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण समुचित संरक्षण और सफाई संबंधी पद्धतियों के प्रयोग से नियमित रूप से ताजमहल का संरक्षण और परिरक्षण करता है। आसपास की वायु की गुणवत्ता की भी निगरानी की जाती है।
 
उन्होंने बताया कि हानिकारक तत्वों के प्रभाव को कम करने के लिए ताजमहल के खुले स्थानों पर और महताब बाग में यमुना नदी के किनारे पर्याप्त पौधे लगाकर संरक्षित क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जाता है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख