ताजमहल में नमाज के बाद पूजा का वीडियो वायरल, महिलाओं ने गंगाजल छिड़ककर लगाए जय श्रीराम के नारे

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (11:25 IST)
ताजमहल में नमाज पढ़ने वाले वीडियो के सामने आने के बाद अब कुछ महिलाओं के पूजा करने का वीडियो भी सामने आने से सियासत गर्मा गई है। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि नमाज पढ़ी जाने वाली जगह पर तीन महिलाएं गंगाजल और पूजा का सामान लेकर पहुंचीं और उस जगह पर एक पात्र से गंगाजल निकालकर छिड़कने लगीं।

इस दौरान महिलाओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। महिलाओं के साथ कुछ और लोग भी थे जो उनका वीडियो बना रहे थे। इसके बाद महिलाएं वहां से बाहर निकलकर ताजमहल की मुख्य इमारत की तरफ गईं और वहां भी गंगाजल का छिड़काव किया। महिलाएं ताजमहल के फर्श पर बैठ गईं और जाप करने लगीं।

पूजा करने वाली महिलाओं का दावा है कि ताजमहल प्राचीन शिव मंदिर है, इसलिए उन्हें वहां पूजा करने का अधिकार है। इस घटना पर विरोध जताते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने ताजमहल की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे लेकर मुस्लिम समाज ने आपत्ति जताई है। मुस्लिम समुदाय इसके लिए सीधे सीआईएसएफ और पुरातत्व विभाग को जिम्मेदार बता रहा है। इससे पहले ताजमहल के अंदर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी कुछ लोगों ने टिकट खरीदकर मस्जिद में नमाज अदा की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख