Hanuman Chalisa

तमिलनाडु में फिर चक्रवाती तूफान की आशंका

Webdunia
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (15:07 IST)
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी तथा आसपास के क्षेत्र पर बने गहरे दबाव के अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।
 
मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि यह गहरा दबाव पिछले छह घंटों से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है और मौजूदा समय में यह त्रिंकोमाली (श्रीलंका) के लगभग 530 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और कन्याकुमारी से 930 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। यह पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है तथा बुधवार शाम या रात में यह त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका का तट पार कर सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं तथा तीन दिसंबर की सुबह यह कोमोरिन क्षेत्र में और पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण तमिलनाडु तट से टकरा सकता है।
 
मौसम विभाग ने मंगलवार, बुधवार तथा शुक्रवार के लिए दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि तीन दिसंबर यानी गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, उत्तर केरल, माहे तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में चार दिन यानी चार दिसंबर तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
 
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के कारण तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूत्तुकुडी, रामनाथपुरम, तेनकाशी तथा शिवगंगई में विभिन्न जगहों पर दो दिसंबर तथा तीन दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण केरल (तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा तथा अलप्पुझा) में तीन दिसंबर को विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण तमिलनाडु में 2 दिसंबर तथा 4 दिसंबर को और दक्षिण केरल में 3 दिसंबर तथा 4 दिसंबर को भारी से बहुत भार बारिश होने के आसार हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु, पड्डुचेरी, माहे, कराइकल तथा उत्तरी केरल में दो दिसंबर तथा तीन दिसंबर को विभिन्न जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में दो दिसंबर तथा तीन दिसंबर को लक्षद्वीप में तीन दिसंबर तथा चार दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख