Publish Date: Wed, 19 Feb 2020 (14:38 IST)
Updated Date: Wed, 19 Feb 2020 (14:41 IST)
पाकिस्तानी-कनाडाई लेखक तारेक फतेह की सोशल मीडिया ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर उनके करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं। कई बार वे गलत जानकारी ट्वीट कर देते हैं और इससे उनकी किरकिरी हो जाती है।
इस बार भी ऐसा ही हुआ। तारेक ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए उसका कैप्टन दिया- 'Girl Power'। यह पोस्ट वायरल हो गई, क्योंकि तारेक जिसे लड़की बता रहे थे, वह दरअसल 5 साल का एक ईरानी लड़का था जिसका नाम अराट होसैनी है।
अराट अपनी फुटबॉल स्कील्स के कारण इंटरनेट पर सनसनी है, लेकिन उसके लंबे बालों से तारेक धोखा खा गए। अपनी शारीरिक ट्रेनिंग के लिए वह सोशल मीडिया पर चर्चित है।
यूजर्स ने उसे पहचान लिया और तारेक फतेह को याद दिया कि वह एक लड़का है जिसका नाम अराट है। किसी ने उसकी जन्म तारीख तारेक को बताई। तारेक अपने इस्लाम और पाकिस्तानी विरोधी बयानों के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।