तसलीमा नसरीन का वीजा एक साल के लिए बढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2017 (15:12 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के वीजा की मियाद एक साल तक के लिए बढ़ा दी है जो 23 जुलाई, 2017 से प्रभावी होगा।
 
आधकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज तसलीमा के वीजा की मियाद बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की।
 
स्वीडन की नागरिक तसलीमा के वीजा की मियाद साल 2004 से निरंतर बढ़ाई जा रही है। सूत्रों ने कहा कि स्वीडिश पासपोर्ट के आधार पर तसलीमा के वीजा की मियाद बढ़ाई गई है।
 
बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूहों की ओर से धमकी दिए जाने के बाद साल 1994 में तसलीमा बांग्लादेश से बाहर निकल गई थीं जिसके बाद से वह निर्वासित जीवन बिता रही हैं।
 
पिछले दो दशकों की अवधि में वह अमेरिका और यूरोप में रह रही थीं। बहरहाल, उन्होंने कई मौकों पर भारत खासकर कोलकाता में रहने की इच्छा जताई है।
 
तसलीमा ने भारत में स्थायी निवास के लिए आवेदन भी किया था। एक सूत्र ने कहा कि गृह मंत्रालय ने अभी इस संदर्भ में कोई फैसला नहीं किया है। मुसलमानों के एक धड़े के हिंसक विरोध के बाद 2007 में तसलीमा को कोलकाता छोड़ना पड़ा था।
 
तसलीमा ने कहा था कि अगर वह भारत में नहीं रह पाएंगी तो उनको पहचान के संकट का सामना करना होगा जिससे उनकी लेखनी और महिला अधिकारों की पैरोकारी प्रभावित होगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

अपनी गुमशुदगी की खुद ही मास्‍टरमाइंड थी अर्चना तिवारी, ऐसे ट्रेन से लापता होने की रची साजिश, 12 दिन बाद सुलझा रहस्‍य

जब पाकिस्तान के वैज्ञानिकों के बालों ने खोला परमाणु कार्यक्रम का राज, जानिए ऑपरेशन कहुटा में भारत की कौनसी चूक पड़ी भारी

Hero की सस्ती बाइक हुई लॉन्च, क्रूज कंट्रोल फीचर, कीमत सुनकर चौंक उठेंगे

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में मिलेगा आरक्षण

Jharkhand : ईडी ने माओवादी संगठन PLFI के प्रमुख को किया गिरफ्तार

Maharashtra : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास खेल रहे थे सभी

PM और CM को हटाने वाले विधेयक पर क्या बोले राहुल गांधी

मायावती को 'मम्मी' कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ केस दर्ज

अगला लेख