नोटबंदी से कर संग्रह में 268 फीसदी की वृद्धि

Webdunia
मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (20:27 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से देशभर में स्थानीय नगर निकायों का कर संग्रह 268 फीसदी बढ़कर 13 हजार 192 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
                     
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को यहां बताया कि नोटबंदी के बाद से 500 रुपए और 1000 रुपए के पुराने नोट से कर चुकाने की छूट दिए जाने से देशभर के 47 स्थानीय नगर निकायों के खजाने में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 
 
उन्‍होंने बताया कि 22 नवंबर तक इनके कर संग्रह में 268 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13 हजार 192 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल नवंबर में इन निकायों का कुल कर संग्रह 3607 करोड़ रुपए रहा था।
         
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हैदराबाद में सर्वाधिक 208 करोड़ रुपए का कर मिला है, जबकि नवंबर 2015 में यह आंकड़ा महज आठ करोड़ रुपए था। मुंबई में नवंबर 2015 के कर संग्रह 3185 करोड़ रुपए से बढ़कर नवंबर 2016 में 11 हजार 913 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
सूरत में कर संग्रह 7.18 करोड़ रुपए, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में 21.3 करोड़ रुपए से 30 करोड रुपए, उत्तर दिल्ली नगर निगम में 1.5 करोड़ रुपए से 18.8 करोड़ रुपए, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 2.6 करोड़ रुपए से सात करोड़ रुपए और दक्षिण दिल्ली नगर निगम में 2.2 करोड़ रुपए से 16.2 करोड़ रुपए हो गया है। 
       
इसी तरह से कर संग्रह अहमदाबाद में 78 करोड़ रुपए से 170 करोड़ रुपए, विशाखापट्टनम में तीन करोड़ रुपए से 15.25 करोड़ रुपए, जयपुर में 20 लाख रुपए से दो करोड़ रुपए, चेन्नई में 24 करोड़ रुपए से 80 करोड़ रुपए, ठाणे में आठ करोड़ रुपए से 23 करोड़ रुपए, भोपाल में तीन करोड़ रुपए से 25 करोड़ रुपए और रोजकोट में 3.34 करोड़ रुपए से 34.27 करोड़ रुपए हो गया है।       
        
नायडू ने कहा कि इस धन का इस्तेमाल इन शहरों में नागरिक सुविधाएं विकसित करने के लिए किया जाएगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख