Andhra Pradesh Assembly Election : TDP के 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, जानिए किसे मिला टिकट...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (18:04 IST)
TDP releases second list of 34 candidates : आंध्रप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को इस सूची की घोषणा की। नए उम्मीदवारों की सूची के साथ तेदेपा ने अब तक 128 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ समझौते के तहत तेदेपा राज्य में 144 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
ALSO READ: Congress candidate list : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नाम
चंद्रबाबू नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, हमने पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची लोगों के सामने रख दी है जो 2024 का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अब हम 34 नामों की एक और सूची सामने लाए हैं। तेदेपा प्रमुख के मुताबिक, 34 सीट पर उम्मीदवारों के चयन में जनता की राय को प्रमुखता दी गई है। नायडू ने लोगों से तेदेपा उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने और चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
ALSO READ: 14 मार्च को 2 नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर बैठक, 15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
हाल ही में आंध्र प्रदेश में राजग सहयोगियों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया था। जिसके तहत भाजपा लोकसभा की छह और विधानसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि तेदेपा लोकसभा की 17 और विधानसभा की 144 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस समझौते के तहत पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख