तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बजरंग बली भाजपा से बहुत नाराज

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (07:26 IST)
Bajrang Bali : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka election result 2023) में भाजपा के लिए अनुकूल से कम परिणाम की भविष्यवाणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान बजरंग बली बहुत नाराज हैं भाजपा से। 

ALSO READ: Karnataka Assembly Election Result 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम : दलीय स्थिति
युवा राजद नेता से दक्षिणी राज्य में चुनाव परिणामों के बारे में उनके अनुमान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भाजपा से भगवान बजरंग बली बहुत नाराज हैं।

तेजस्वी का इशारा स्पष्ट रूप से उस बड़े विवाद की ओर था जो कांग्रेस द्वारा कर्नाटक के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में चरमपंथी संगठनों पर शिकंजा कसने के वादे के बाद शुरू हुआ था।
 
घोषणापत्र में चरमपंथी संगठन पीएफआई और बजरंग दल (विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा) का उल्लेख किया गया था जिसको लेकर भाजपा ने नाराजगी व्यक्त की थी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभाओं में कहा था कि बजरंग दल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई भगवान हनुमान के एक अन्य लोकप्रिय नाम बजरंग बली के अपमान के समान है। उन्होंने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान अपनी रैलियों में ‘बजरंग बली की जय’ के नारे लगाए थे।

कर्नाटक में मतदान के बाद के सर्वेक्षण में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

सैन्य अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों पर हमले को लेकर राहुल ने साधा केंद्र और एमपी सरकार पर निशाना

CJI के घर गणेश पूजा में क्यों शामिल हुए पीएम मोदी, विपक्ष के सवाल पर भाजपा नाराज

इंदौर में आर्मी अफसर की महिला मित्र को बंधक बनाकर गैंगरेप, युवती नहीं दे रही स्‍टेटमेंट, कांग्रेस ने कहा-एमपी में जंगलराज

ग्वालियर के डबरा में बाढ़ से हालात बिगड़े, हैदराबाद से NDRF का 60 सदस्यीय दल हेलिकॉप्टर से रवाना

मोदी की गणेश पूजा पर बवाल, शिवसेना UBT ने कहा- हमारे मुकदमों से अलग हों CJI

अगला लेख