तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री शाह के दावे पर किया कटाक्ष, CBI को लेकर दिया यह बयान

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (20:46 IST)
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस दावे पर कटाक्ष किया कि केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दबाव बनाया था।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यादव ने कहा कि वह शाह की टिप्पणी से अनभिज्ञ हैं, लेकिन आश्चर्य है कि क्या यह अनजाने में स्वीकार किया गया है कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार के दौरान केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव डाला जा रहा है।

यादव से कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने के लिए दबाव को लेकर शाह के दावे के बारे में पूछा गया था। राजद नेता ने कहा, मैं टिप्पणियों से अनभिज्ञ हूं और यह नहीं कह सकता कि उनके दावे में कोई सच्चाई है या नहीं।

लेकिन उन्होंने दबाव शब्द का इस्तेमाल किया। तो, एक तरह से, क्या इसका मतलब यह नहीं है कि वह स्वीकार करते हैं कि केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव डाला जा रहा है और उन्हें निष्पक्ष तरीके से काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है? शाह ने बुधवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में यह दावा किया था।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के रेलमंत्री के कार्यकाल से संबंधित एक मामले में सीबीआई ने उनके बेटे तेजस्वी से हाल में पूछताछ की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य करार दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने एक दार्शनिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, समय बलवान है। समय का पहिया घूमता रहता है। सबका हिसाब होगा।

उपमुख्यमंत्री ने बिजली क्षेत्र में ‘एक देश एक शुल्क’ नीति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर ध्यान नहीं देने के लिए भी केंद्र की आलोचना की। यादव ने कहा, मौजूदा प्रणाली के तहत, हम धनी राज्यों के शुल्कों की तुलना में कहीं अधिक दर पर क्रय कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल ने उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम करने के लिए 13000 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

अपनी पत्नी और नवजात बेटी के साथ दिल्ली में एक सप्ताह बिताने के बाद लौटे तेजस्वी यादव ने शुभकामनाओं के लिए लोगों को शुक्रिया कहा। यादव ने कहा, मेरे पिता ने मेरी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

अगला लेख