Weather Updates: उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राज्यों में शीतलहर की स्थिति, बर्फबारी व वर्षा की संभावना

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (08:48 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के असर से मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में ठिठुरन बनी हुई है। प्रदेश में मंगलवार को सबसे कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। छतरपुर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा। अनेक शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सर्द हवाओं से अनेक राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और बर्फबारी व वर्षा की संभावना है।
 
मौसम विज्ञानियों के अनुसार 2 दिन बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि इंदौर में रात के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अपूर्व शुक्ला ने कहा कि 29-30 दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी व वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर मध्यप्रदेश के रात के तापमान में और गिरावट होगी तथा नववर्ष के पहले दिन कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति संभव है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
 
कोल्ड डे की स्थिति अगले 24 घंटों के दौरान कम होने की संभावना है और यह केवल कुछ इलाकों में देखा जा सकता है। दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में बारिश थमने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मालदीव और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कम चिह्नित हो गया है। 29 दिसंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, पूर्वी असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और नगालैंड में हल्की बारिश हुई। पंजाब में हरियाणा के कुछ हिस्सों में और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।
 
दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई और जम्मू संभाग, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रही।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति संभव है।
 
कोल्ड डे की स्थिति अगले 24 घंटों के दौरान कम होने की संभावना है और यह केवल कुछ इलाकों में देखा जा सकता है। दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में बारिश थमने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बताया कैसे रहे 11 साल...

सोनम रघुवंशी को राजा नहीं, राज था पसंद, रात में घंटों फोन पर करते थे बातें!

बड़ा सवाल, गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी, क्या कहना है उत्तर प्रदेश पुलिस का

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में ASP शहीद, कई जवान घायल

राजा-सोनम रघुवंशी मामले के बाद क्यों फिर याद आया 'सोनम गुप्ता बेवफा है'? जानिए, क्यों ट्रेंड हो रहा है वो 10 का नोट!

अगला लेख