ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के संबोधन में टाटा समूह का जिक्र

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2016 (20:37 IST)
नई दिल्ली। भारत के नमक से लेकर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत टाटा समूह में बोर्ड रूम विवाद जारी रहने के बीच सोमवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे के भारतीय उद्यमियों के समक्ष पहले संबोधन में टाटा समूह का उल्लेख हुआ।
 
सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मे ने कहा कि ब्रिटेन में करीब 800 भारतीय कंपनियां मौजूद हैं। जगुआर लैंड रोवर की मालिक टाटा हमारी सबसे बड़ी विनिर्माता नियोक्ता है। 
 
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने यूरोप के बाहर अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान ऐसे समय टाटा समूह का उल्लेख किया जबकि समूह में बोर्डरूम विवाद चल रहा है। ब्रिटेन में समूह की मौजूदगी आईटी, वाहन और इस्पात आदि क्षेत्रों में है। मे 2 दिन भारत यात्रा पर यहां आई हैं।
 
इससे पहले इसी साल जनवरी में जेएलआर ब्रिटेन की सबसे बड़ी कार कंपनी बनी है। 8 साल पहले टाटा मोटर्स ने फोर्ड से जेएलआर का 2.3 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Dating App के जरिए दिल्ली की महिला से 18 लाख की ठगी, जालंधर में पकड़ाया आरोपी छात्र

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Republic Day परेड में इस बार Dhruv और Tejas नहीं आएंगे नजर, जानिए क्‍या है कारण...

Saif Ali Khan मामले में अब तक जो पता है, घर में क्यों घुसा था हमलावर, मेड ने कहा- मुझे बंधक बनाया, 1 करोड़ मांगे, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

Saif Ali Khan की हाउस हेल्प का चौंकाने वाला खुलासा, क्या हमले के समय करीना फ्लैट में थीं

हिंडनबर्ग को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

BJP ने जारी की जिला अध्यक्षों की 5वीं लिस्ट, 9 जिलाध्यक्षों का ऐलान, इंदौर में इंतजार बरकरार

Dating App के जरिए दिल्ली की महिला से 18 लाख की ठगी, जालंधर में पकड़ाया आरोपी छात्र

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

अगला लेख