Hanuman Chalisa

अब आतंकियों ने भारत में घुसपैठ के लिए चुना यह रास्ता

सुरेश डुग्गर
सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (18:45 IST)
श्रीनगर। है तो यह हैरान करने वाली बात लेकिन सच है कि पाक परस्त आतंकी अब कश्मीर में हमलों की खातिर पानी का रास्ता अख्तियार करने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमलों के लिए आतंकियों ने झेलम दरिया को माध्यम बनाया और वे पाक कब्जे वाले कश्मीर से इसी रास्ते से आए।
पंपोर में हुए ताजा हमले में भी आतंकियों ने झेलम का रास्ता चुना था और बारामुला तथा उड़ी में हुए हमलों के लिए भी उन्होंने झेलम को ही चुना था, जबकि कुछ अरसा पहले जम्मू में हुए हमले के लिए आतंकियों ने दरिया चिनाब को तैर कर पार किया था।
 
याद रहे पिछले दिनों बारामुला में भी रात के समय हुए हमलों के दौरान आतंकियों के नदी के रास्ते आने की बात सामने आई थी, जिससे यह बात सच साबित होने लगी है कि अब आतंकी एलओसी के बजाय घुसपैठ के लिए पानी के रास्ते को चुनने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीमा पर सेना की चौकसी के चलते आतंकियों की घुसपैठ लगातार नाकाम हो रही है।
 
इसके विकल्प के तौर पर अब आतंकी नदियों के रास्ते घुसपैठ करके हमले की जगह पर पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों आई खबरों के मुताबिक सीमा पार के ट्रेनिंग कैंपों में आतंकियों को तैरने की ट्रेनिंग के लिए विदेशी ट्रेनर लाए गए हैं, जिनसे तैरने की स्पेशल ट्रेनिंग लिए आतंकी घंटों तक गहरे पानी के भीतर घात लगाकर रह सकते हैं।
 
दरअसल ये शक इसलिए और भी गहरा जाता है क्योंकि बारामुल्ला, उड़ी और पंपोर में जिन जिन जगहों पर आतंकियों ने हमला किया है वो सभी नदियों के आसपास ही हैं। आतंकियों ने हर हमले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है।
 
और इसके अलावा उड़ी के हमले से लेकर नौगाम तक के हर आतंकी हमले में पाकिस्तान में बने सामान बरामद हुए हैं जिससे ये शक गहरा जाता है कि इन आतंकियों को पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग मिली हो सकती है। उड़ी के हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही खुफिया रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ था कि पाकिस्तान ने सरहद के पास चल रहे अपने आतंकी कैंपों को शिफ्ट किया है।
 
कुछ दिन पहले आई खबरों में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि आतंकी संगठन लश्कर ने कश्मीर घाटी में हमले के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है। कश्मीर घाटी में लश्कर-ए तैयबा ने अब हमले का तरीका बदल दिया है। पहले फिदायीन हमलावर घुसपैठ के तुंरत बाद हमले को अंजाम देते थे लेकिन अब घुसपैठ के बाद स्लीपर सेल की मदद से पहले पनाह लेते हैं और सैन्य शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल के बाद हमले करते हैं।
 
सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक उड़ी हमले के फिदायीन हमलावरों ने ताजा घुसपैठ की थी, लेकिन बाद में बारामुला और फिर लंगेट के सैन्य कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों के बारे में हमले से कम से कम तीन दिन पहले घुसपैठ की हो सकती है, जबकि पंपोर के आतंकियों के प्रति कहा जा रहा है कि वे भी उसी दल का हिस्सा हो सकते हैं जो उड़ी में हमले के लिए जिम्मेदार थे।
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

अगला लेख