21 वर्ष पुराने मामले में आतंकवादी टुंडा दोषी

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (17:15 IST)
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने यहां वर्ष 1996 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाका मामले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सैयद अब्दुल करीम टुंडा को सोमवार को दोषी करार दिया। 
 
न्यायाधीश सुशील गर्ग ने लगभग 21 वर्ष पुराने इस मामले में यह फैसला सुनाया। इससे पूर्व उन्होंने इस मामले पर अदालत में बहस पूरी होने पर फैसले के लिए नौ अक्टूबर की तारीख तय की थी। 
 
दिल्ली पुलिस ने टुंडा को भारत-नेपाल सीमा से 16 अगस्त 2013 में गिरफ्तार किया था। उस पर सोनीपत में 28 दिसंबर,1996 को एक सिनेमा हाल तथा एक अन्य स्थान पर बम धमाकों में संलिप्तता का आरोप था। धमाके में करीब 12 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय इंदिरा कालोनी निवासी सज्जनसिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। (वार्ता)
       
उत्तरप्रदेश के पिलखुआ निवासी टुंडा मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, रोहतक और जालंधर में हुए 40 अन्य सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलों में भी आरोपी है जिनमें 20 से अधिक लोग मारे गए थे और 400 से अधिक लोग घायल हो गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख