Publish Date: Mon, 26 Mar 2018 (13:15 IST)
Updated Date: Mon, 26 Mar 2018 (14:48 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सोमवार को आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमला 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के गश्ती दल पर हुआ है। हमले के बाद शोपियां में सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हालांकि इस आतंकवादी हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।