Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीरी आतंकियों की पिटाई से घायल युवक की मौत

Advertiesment
Terrorism
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल एक युवक की गुरुवार को एसके इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में मौत हो गई।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ओमैस राशिद भट (20) का सुरक्षाबलों के लिए कथित मुखबिरी करने के कारण आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के किमोह से 8 मार्च को अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी। वह अगले दिन बाटपोरा इलाके में अचेत अवस्था में मिला था।

उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एसके इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शहीदों के बच्चों की फीस के भुगतान पर पाबंदी हटी