Publish Date: Mon, 03 Sep 2018 (09:11 IST)
Updated Date: Mon, 03 Sep 2018 (09:14 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के 10 से अधिक गांवों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सोमवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना, पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) ने पुलवामा जिले के मुरान, चत्रिपोरा और बालीपोरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों ने इन गांवों के बाहर निकलने के सभी रास्तों को बंद कर घर-घर तलाशी ली। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। (वार्ता)