जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 12 लोग घायल

Webdunia
बुधवार, 18 नवंबर 2020 (22:11 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के एक दल पर आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में 12 नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन का खुद पर ट्रायल करवाएंगे हरियाणा के मंत्री अनिल विज
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया यह घटना पुलवामा के काकपोरा इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया।
 
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 12 नागरिक छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
ALSO READ: जगी बड़ी उम्मीद : Pfizer का दावा- फाइनल ट्रायल में 95 प्रतिशत प्रभावी कोरोना वैक्सीन, इमरजेंसी प्रयोग की मांगी अनुमति
अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच से पता चला कि आतंकवादी ने पुलवामा के ककपोरा क्षेत्र में 41 बटालियन सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि ग्रेनेड अपने लक्ष्य को चूक गया और सड़क पर फट गया। इस घटना में 12 नागरिक घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया गया है।(इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख